ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

बाजार नसरुल्लाह खाँ में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
बाजार नसरुल्लाह खाँ में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर-बाजार नसरुल्लाह खाँ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

बाजार नसरुल्लाह खाँ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा ‘बाजार नसरुल्लाह खाँ’ के नवीन परिसर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ऋतुराज सिंह द्वारा किया गया। यह नया परिसर राजद्वारा क्षेत्र में गोयल गैस एजेंसी के निकट स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान श्री ऋतुराज सिंह ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नए परिसर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं अब और अधिक सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरनंदन प्रसाद, परिसर प्रबंधक श्री पियूष साहू, शाखा प्रबंधक श्रीमती गीतिका कुशवाह तथा भवन स्वामी श्री वीरेंद्र गोयल सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...